Wednesday, May 13, 2026

वैज्ञानिक भंडारण से गरीबों तक राशन पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया से रूबरू हुए युवा

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित ‘‘मेरा युवा भारत‘‘ (My Bharat) जिला रायसेन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System-PDS) विषय पर आयोजित अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (Experiential Learning Program-ELP) के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह रायसेन का शैक्षणिक भ्रमण कर खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया को नजदीक से समझा।


कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं खाद्य सुरक्षा व्यवस्था तथा वैज्ञानिक भंडारण प्रणाली से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी श्री राजू कातुलकरएश्रीमती संगीत सहायक आपूर्ति अधिकारी, श्री यशपाल मालवीय ने प्रतिभागियों को भंडारण व्यवस्था, खाद्यान्न सुरक्षा मानकों एवं पीडीएस संचालन की विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।


इस अवसर पर  My Bharat रायसेन की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती मोनिका चौधरी तथा युवा समाज सेवी श्री विशाल सिंह भी उपस्थित रहे।