मध्य प्रदेश के सीहोर (Sehore) जिले में संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय अभियान के तहत 101 प्राचीन पांडुलिपियों को “ज्ञान भारतम” (Gyan Bharatam) ऐप पर सफलतापूर्वक दर्ज किया गया है।
सीहोर प्रशासन ने घर-घर छिपी हुई विरासत को खोजने के लिए एक डिजिटल मिशन शुरू किया है। इस अभियान के तहत जिले की ऐतिहासिक सारू-मारू गुफाओं से जुड़े शिलालेखों और अन्य प्राचीन दस्तावेजों को भी डिजिटल कवच प्रदान किया जा रहा है। जिले के विभिन्न जैन मंदिरों में रखी पांडुलिपियों को भी इस ऐप के माध्यम से डिजिटल लॉकर में सुरक्षित किया गया है। इन पांडुलिपियों को 400-600 DPI के उच्च रेजोल्यूशन पर स्कैन किया जा रहा है और इन्हें TIFF, JPEG, तथा PDF-A जैसे विभिन्न फॉर्मेट में Gyan Bharatam Portal पर उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर छावनी सीहोर श्री राजकुमार जैन, श्री गौरव अंकुर जैन, ई दक्ष केंद्र डॉ. गणेश लाल जैन, डॉ. प्रमिला जैन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीहोर उपस्थित थे।
