Friday, May 1, 2026

झारखंड के इस बालक ने तैराकी के क्षेत्र में स्थापित किया नया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दी बधाई

Jharkhand | Rachi:  झारखंड के सात वर्षीय बालक ने पाल्‍क जलडमरूमध्य को पार करने वाले सबसे कम उम्र के तैराक बनने का रिकॉर्ड बनाया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बन गए हैं। इशांक की इस असाधारण उपलब्धि को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सराहा और बधाई दी।


झारखंड रांची के कक्षा 3 के छात्र 7 वर्षीय नन्हे तैराक इशांक सिंह ने 30 अप्रैल 2026 को श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोड़ी तक 29 किलोमीटर लंबे पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) को महज 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बन गए हैं। इशांक ने अपने कोच अमन जायसवाल और बजरंग कुमार के मार्गदर्शन में रांची के धुर्वा डैम में कठिन अभ्यास किया। 

क्रिकेट स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

2026 में क्रिकेट स्कॉलरशिप के लिए लखनऊ क्रिकेट स्कॉलरशिप (LCS), AAI, ONGC, और NPL प्रमुख विकल्प हैं, जो मेधावी खिलाड़ियों को 100% तक वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। इच्छुक खिलाड़ी LCS की वेबसाइट या Buddy4Study के माध्यम से ऑनलाइन ट्रायल के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन के लिए आयु और क्रिकेट प्रदर्शन (स्कोरकार्ड) के प्रमाण आवश्यक हैं।


प्रमुख क्रिकेट स्कॉलरशिप 2026 और आवेदन प्रक्रिया:

1- लखनऊ क्रिकेट स्कॉलरशिप (LCS) 2026: यह भारत में 100% तक छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है।

कैसे आवेदन करें: LCS वेबसाइट पर जाएं, फॉर्म भरें, और Instagram या आधिकारिक साइट के माध्यम से ट्रायल्स के लिए पंजीकरण करें। पात्रता: बेहतरीन प्रदर्शन और आयु सीमा के अनुसार।

2- NPL (नेशनल प्लेयर्स लीग) क्रिकेट ट्रायल 2026: Under-14 और Under-16 आयु वर्ग के लिए।

आवेदन: T20NPL वेबसाइट पर पंजीकरण फॉर्म भरें।

3- ONGC स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप 2025-26: यह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता देता है।

आवेदन: Buddy4Study के माध्यम से आवेदन करें।

4- AAI (भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण) स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप: शैक्षणिक और खेल रिकॉर्ड के आधार पर।


आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड/आयु प्रमाण पत्र।
  • पिछले 1-2 वर्षों के क्रिकेट मैच स्कोरकार्ड।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • शैक्षणिक रिकॉर्ड (मार्कशीट)।


नोट: हमेशा आधिकारिक वेबसाइटों या सोशल मीडिया हैंडल (जैसे, Lucknow Cricket Scholarship) के माध्यम से ही आवेदन करें।

Thursday, April 30, 2026

फुटबॉल के प्रति मोदी की दीवानगी पर फीफा अध्यक्ष का बड़ा बयान


फीफा (FIFA) के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने फुटबॉल के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्साह और खेल भावना की जमकर तारीफ की है। यह प्रतिक्रिया अप्रैल 2026 के अंत में सिक्किम के गंगटोक में पीएम मोदी द्वारा बच्चों के साथ फुटबॉल खेलने के बाद आई है।  


इन्फेंटिनो ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे सिक्किम में युवाओं के साथ फुटबॉल के मैदान पर नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा, "नरेंद्र मोदी को हमारे खूबसूरत खेल फुटबॉल को खेलते देखना अद्भुत है। फुटबॉल सचमुच दुनिया को एकजुट करता है"।


फीफा अध्यक्ष के इस बयान को भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देने और खेल संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के पीएम मोदी के प्रयासों की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। 

ICSE-ISC बोर्ड के नतीजे घोषित, कक्षा 10वीं और 12वीं में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

भारतीय स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (CISCE) ने 30 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष दोनों ही कक्षाओं में उत्तीर्ण प्रतिशत 99% से अधिक रहा है और लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।


परीक्षा परिणाम के मुख्य आंकड़े (2026)

  • ICSE (10वीं): कुल पास प्रतिशत 99.18% रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत: 99.46%, छात्रों का पास प्रतिशत: 98.93% रहा।
  • ISC (12वीं): कुल पास प्रतिशत 99.13% रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत: 99.48%, छात्रों का पास प्रतिशत: 98.81% रहा।


छात्र आधिकारिक वेबसाइटों cisce.org | results.cisce.org पर जाकर अपने क्रेडेंशियल (UID और इंडेक्स नंबर) दर्ज करके परिणाम चेक करने के साथ स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे आज से लेकर 4 मई तक उत्तर पुस्तिकाओं की रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बयान चर्चा में

न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने कोहिनूर हीरे को लेकर बड़ा बयान देते हुए इसे भारत से की गई ब्रिटिश लूट का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें ब्रिटिश राजा चार्ल्स तृतीय से बात करने का मौका मिलता, तो वह कोहिनूर भारत को लौटाने की मांग करते। यह टिप्पणी किंग चार्ल्स की न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान की गई है।


ममदानी ने कहा कि कोहिनूर सिर्फ एक हीरा नहीं, बल्कि भारत के इतिहास, गौरव और ब्रिटिश शासन के दौरान हुए अन्याय का प्रतीक है। कोहिनूर को 1849 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा महाराजा दलीप सिंह से जब्त किया गया था और अब यह ब्रिटिश क्राउन ज्वेल्स का हिस्सा है।


ममदानी  के बयान ने कोहिनूर की वापसी को लेकर भारत की लंबे समय से चली आ रही मांग को एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय चर्चा में ला दिया है।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.