Jharkhand | Rachi: झारखंड के सात वर्षीय बालक ने पाल्क जलडमरूमध्य को पार करने वाले सबसे कम उम्र के तैराक बनने का रिकॉर्ड बनाया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बन गए हैं। इशांक की इस असाधारण उपलब्धि को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सराहा और बधाई दी।
झारखंड रांची के कक्षा 3 के छात्र 7 वर्षीय नन्हे तैराक इशांक सिंह ने 30 अप्रैल 2026 को श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोड़ी तक 29 किलोमीटर लंबे पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) को महज 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बन गए हैं। इशांक ने अपने कोच अमन जायसवाल और बजरंग कुमार के मार्गदर्शन में रांची के धुर्वा डैम में कठिन अभ्यास किया।
