भारतीय स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (CISCE) ने 30 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष दोनों ही कक्षाओं में उत्तीर्ण प्रतिशत 99% से अधिक रहा है और लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।
परीक्षा परिणाम के मुख्य आंकड़े (2026)
- ICSE (10वीं): कुल पास प्रतिशत 99.18% रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत: 99.46%, छात्रों का पास प्रतिशत: 98.93% रहा।
- ISC (12वीं): कुल पास प्रतिशत 99.13% रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत: 99.48%, छात्रों का पास प्रतिशत: 98.81% रहा।
छात्र आधिकारिक वेबसाइटों cisce.org | results.cisce.org पर जाकर अपने क्रेडेंशियल (UID और इंडेक्स नंबर) दर्ज करके परिणाम चेक करने के साथ स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे आज से लेकर 4 मई तक उत्तर पुस्तिकाओं की रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
