न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने कोहिनूर हीरे को लेकर बड़ा बयान देते हुए इसे भारत से की गई ब्रिटिश लूट का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें ब्रिटिश राजा चार्ल्स तृतीय से बात करने का मौका मिलता, तो वह कोहिनूर भारत को लौटाने की मांग करते। यह टिप्पणी किंग चार्ल्स की न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान की गई है।
ममदानी ने कहा कि कोहिनूर सिर्फ एक हीरा नहीं, बल्कि भारत के इतिहास, गौरव और ब्रिटिश शासन के दौरान हुए अन्याय का प्रतीक है। कोहिनूर को 1849 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा महाराजा दलीप सिंह से जब्त किया गया था और अब यह ब्रिटिश क्राउन ज्वेल्स का हिस्सा है।
ममदानी के बयान ने कोहिनूर की वापसी को लेकर भारत की लंबे समय से चली आ रही मांग को एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय चर्चा में ला दिया है।
