Friday, May 1, 2026

उत्तर प्रदेश में श्रमिकों के हित में मुख्यमंत्री योगी का नया निर्देश

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 1 मई 2026 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'श्रमवीर गौरव समारोह 2026' का भव्य शुभारंभ किया। यह आयोजन 'अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस' के अवसर पर प्रदेश के निर्माण और प्रगति में श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए किया गया।


सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक राष्ट्र के निर्माता हैं और उनकी खुशहाली ही सरकार की प्राथमिकता है। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को करोड़ों रुपये की सहायता राशि और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए 'अटल आवासीय विद्यालयों' के विस्तार और श्रमिकों के स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा को लेकर नई प्रतिबद्धताएं दोहराई गईं। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.