Showing posts with label Popular News. Show all posts
Showing posts with label Popular News. Show all posts

Tuesday, May 5, 2026

वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा के आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई

Madhya pradesh | Sehore: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 13-18 जून 2026 तक सीहोर जिले के 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वैष्णो देवी यात्रा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 है। आवेदन विभागीय वेबसाइट dharmasva.mp.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग एक सहायक साथ ले जा सकते हैं।


निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन होने पर चयनित आवेदकों का चयन कंप्यूटर द्वारा लॉटरी से होगा। 65 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के लिए सहायक की अनुमति है, लेकिन पति-पत्नी के साथ यात्रा करने पर यह सुविधा नहीं मिलेगी।  व्यक्तिगत रूप से जाने वाले तीर्थयात्री maavaishnodevi.org पर ऑनलाइन यात्रा पर्ची (RFID कार्ड) के लिए पंजीकरण कर सकते हैं, जो नि:शुल्क है।


आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट https://dharmasva.mp.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

Sunday, May 3, 2026

मंत्रालय का कदम: बच्चों में टाइप 1 मधुमेह के लिए व्यापक दिशानिर्देश और मुफ्त उपचार योजना

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बच्चों में टाइप 1 मधुमेह (Diabetes) के शुरुआती निदान और मुफ्त इलाज के लिए व्यापक दिशानिर्देश (Guidance Document) जारी किए हैं। इसके तहत 0-18 वर्ष तक के बच्चों की स्कूलों/सामुदायिक केंद्रों पर स्क्रीनिंग, निशुल्क इंसुलिन, ग्लूकोमीटर, स्ट्रिप्स और जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।


बाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में संपन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा वितरण में सर्वोत्तम प्रथाओं पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में बच्चों में मधुमेह पर मार्गदर्शन दस्तावेज जारी किया। इस दस्तावेज का उद्देश्य  शौचालय (Toilet), प्यास (Thirsty), थकान (Tired), और पतलापन (Thinner) जैसे लक्षणों के प्रति जागरूकता, लाइफटाइम इंसुलिन, ग्लूकोमीटर और नियमित फॉलो-अप मुफ्त, जन्म से 18 साल तक के बच्चों के लिए स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों पर नियमित जांच, परिवार और शिक्षकों को इंसुलिन और आपातकालीन प्रबंधन का प्रशिक्षण शामिल हैं। इस दृष्टिकोण का उद्देश्य वित्तीय बोझ को कम करना और मधुमेह से पीड़ित बच्चों के लिए निर्बाध उपचार सुनिश्चित करना है।


यह कदम बच्चों में मधुमेह की समय पर पहचान और प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के लिए एक राष्ट्रीय ढांचा प्रदान करता है।

Saturday, May 2, 2026

गंभीर मरीजों के लिए नई सुविधा, मोबाइल MRI सिस्टम का शुभारंभ

Delhi | AIIMS: भारत का पहला पोर्टेबल बेडसाइड MRI सिस्टम आधिकारिक तौर पर एम्स (AIIMS), दिल्ली में शुरू हो गया है। यह सुविधा विशेष रूप से उन गंभीर मरीजों के लिए शुरू की गई है जिन्हें MRI रूम तक ले जाना जोखिम भरा हो सकता है। अब मशीन खुद मरीज के बेड तक चलकर जाएगी, जिससे मरीज को स्कैन के लिए शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


इस सिस्टम को दिल्ली एम्स के न्यूरो साइंसेज सेंटर में स्थापित किया गया है। यह हाइपरफाइन स्वूप (Hyperfine Swoop) सिस्टम है, जो अल्ट्रा-लो-फील्ड मैग्नेटिक रेजोनेंस तकनीक का उपयोग करता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से आईसीयू (ICU), इमरजेंसी और न्यूरोसर्जिकल केयर में भर्ती मरीजों के ब्रेन (मस्तिष्क) की इमेजिंग के लिए किया जाएगा।


पोर्टेबल सिस्टम के अलावा, भारत ने अपनी पहली स्वदेशी (Indigenous) 1.5 टेस्ला MRI मशीन भी विकसित की है, इसका एक यूनिट महाराष्ट्र के चंद्रपुर कैंसर केयर फाउंडेशन में पहले ही स्थापित किया जा चुका है।

Thursday, April 30, 2026

फुटबॉल के प्रति मोदी की दीवानगी पर फीफा अध्यक्ष का बड़ा बयान


फीफा (FIFA) के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने फुटबॉल के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्साह और खेल भावना की जमकर तारीफ की है। यह प्रतिक्रिया अप्रैल 2026 के अंत में सिक्किम के गंगटोक में पीएम मोदी द्वारा बच्चों के साथ फुटबॉल खेलने के बाद आई है।  


इन्फेंटिनो ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे सिक्किम में युवाओं के साथ फुटबॉल के मैदान पर नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा, "नरेंद्र मोदी को हमारे खूबसूरत खेल फुटबॉल को खेलते देखना अद्भुत है। फुटबॉल सचमुच दुनिया को एकजुट करता है"।


फीफा अध्यक्ष के इस बयान को भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देने और खेल संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के पीएम मोदी के प्रयासों की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। 

Sunday, April 19, 2026

गोवा की साध्वी सतीश सैल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब जीतकर रचा इतिहास

Goa: भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में गोवा की साध्वी सतीश सैल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्‍हें ग्रैंड फिनाले के सर्वोच्‍च सम्‍मान से नवाजा गया और मिस वर्ल्‍ड प्रतिस्‍पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्‍व करने का अवसर दिया गया। उन्होंने 30 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ यह ताज हासिल किया। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप और जम्मू-कश्मीर की डॉ. श्री अद्वैता सेकंड रनर-अप रहीं। 


वह गोवा की रहने वाली हैं और उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की है। उनकी शैक्षणिक रुचि मुख्य रूप से अर्थशास्त्र (Economics) और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में है। साध्वी को 7 भाषाओं का ज्ञान है, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है। वह एक पेशेवर मॉडल और उद्यमी (Entrepreneur) हैं। इसके अलावा, उन्हें फोटोग्राफी, स्केचिंग, बैडमिंटन और बीकीपिंग (मधुमक्खी पालन) जैसे शौक भी हैं वह कुपोषण से पीड़ित बच्चों की मदद करने जैसे सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हुई हैं। उनका सपना एक ऐसा विश्वविद्यालय स्थापित करना है जो वित्तीय साक्षरता, आध्यात्मिक ज्ञान और रचनात्मकता पर केंद्रित हो। वह प्रसिद्ध अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ को अपनी प्रेरणा मानती हैं। 


मिस इंडिया 2026 का ताज जीतने के बाद, अब वह मिस वर्ल्ड 2027 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Sunday, February 8, 2026

मैसी डायनास्टार कॉन्टेस्ट 2026 सबसे बड़े आलराउंडर की तलाश का तीसरा सीजन शुरू

टैफे ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड ने 'मैसी डायनास्टार कॉन्टेस्ट 2026 सबसे बड़े आलराउंडर की तलाश' के तहत अपने लोकप्रिय नवाचार मंच के तीसरे सीज़न की शुरुआत की है। 


दो सफल सीजन के बाद लॉन्च किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा मैसी डायनास्टार कॉन्टेस्ट है, जिसका उद्देश्य कृषि और ग्रामीण उद्यमिता में नवाचार को बढ़ावा देना है। सीजन 3 में किसानों, उद्यमियों, छात्रों, स्टार्टअप्स और ग्रामीण परिवर्तनकर्ताओं को मैसी फर्ग्यूसन के किसी भी ट्रैक्टर पर आधारित अपने इनोवेटिव आइडियाज प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। 


प्रतिभागी अंग्रेज़ी या किसी भी भारतीय भाषा में वीडियो या टेक्स्ट के रूप में ऑनलाइन एंट्री दे सकते हैं। विजेता को लगभग 8.2 लाख मूल्य का मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनास्मार्ट ट्रैक्टर और आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। चुने गए प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और ग्रैंड फिनाले में विशेषज्ञ जूरी के सामने अपने आइडियाज प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है।

Monday, January 19, 2026

निंजा की कीमत कम, केटीएम में फीचर ज्यादा, यामाहा आर3 सबसे महंगी

कावासाकी निंजा 300 की कीमत कम- कावासाकी निंजा 300 को 2026 के लिए नए रंगों के साथ अपडेट किया है। यह फिलहाल भारत में बिकने वाली सबसे किफायती ट्विन-सिलेंडर स्पोर्ट बाइक है। इसका मुकाबला यामाहा वायजेडएफ आर3 और केटीएम आरसी 390 से है।


निंजा 300 (296 सीसी, 39 एचपी) और यामाहा आर3 (321 सीसी, 42 एचपी) दोनों में ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है। इनका पावर आउटपुट ज्यादा रेव्स पर आता है, यानी बाइक का मजा लेने के लिए थोड़ा घुमाना पड़ता है। दूसरी तरफ केटीएम आरसी 390 मैं सिंगल-सिलेंडर इंजन (373 सीसी) है, लेकिन फिर भी इसकी पावर (43.5 एचपी) सबसे ज्यादा है। हालांकि ट्विन-सिलेंडर इंजन होने की वजह से कावासाकी और यामाहा ज्यादा स्मूद चलती हैं और उनकी आवाज भी ज्यादा सॉफ्ट और प्रीमियम लगती है।


फीचर्स में केटीएम आरसी 390 सबसे आगे- केटीएम आरसी 390 फीचर्स के मामले में काफी आगे है। इसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, कलर टीएफटी डिस्प्ले और स्विचेबल एबीएस मिलता है। यामाहा में स्लिपर क्लच तक नहीं मिलता। निंजा में प्रोजेक्टर हेडलाइट पिछले साल जोड़ी गई।


यामाहा आर3 सबसे महंगी- तीनों में निंजा 300 (3.17 लाख) सबसे सस्ती है। फीचर्स और परफॉर्मेंस के हिसाब से केटीएम आरसी 390 (3.23 लाख रुपए) पैसा वसूल है। यामाहा आर3 का कीमत 3.39 लाख रुपए है।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.