Showing posts with label राज्य. Show all posts
Showing posts with label राज्य. Show all posts

Monday, April 20, 2026

प्रदेश में श्रीकृष्ण पाथेय के स्थलों को भव्य तीर्थ के रूप में किया जायेगा विकसित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के जानापाव कुटी में आयोजित 'परशुराम प्रकटोत्सव' के दौरान घोषणा की है कि इस पवित्र स्थल को 'श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक' के रूप में विकसित कर राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर इंदौर जिले के जानापाव में आयोजित ‘परशुराम प्रकटोत्सव’ को संबोधित कर रहे थे। 


मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की और महाभारतकालीन अस्त्र-शस्त्रों और चक्रव्यूह की कला पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस लोक का निर्माण लगभग ₹17.41 करोड़ की लागत से किया जाएगा। यहाँ एक भव्य संग्रहालय बनेगा जिसमें शस्त्र दीर्घा, उत्पत्ति दीर्घा, और ध्यान दीर्घा जैसे माध्यमों से भगवान परशुराम और श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन को प्रदर्शित किया जाएगा। परिसर में भगवान परशुराम और भगवान श्रीकृष्ण की भव्य कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी और एक 30 फुट ऊँचा प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। 


मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार भगवान श्रीकृष्ण के लीला स्थलों को "श्रीकृष्ण पाथेय" के रूप में तीर्थ स्वरूप दे रही है। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक एवं पूर्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जन-प्रतिनिधि, संत, सामाजिक संगठनों एवं ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.