Sunday, May 3, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित

Indore: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 3 मई 2026 को इंदौर जिले के महू में स्थित सुशीला देवी बंसल कॉलेज में आयोजित एक प्लेसमेंट कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयनित हुए विद्यार्थियों को उनके करियर की शुरुआत के लिए प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र सौंपे।


डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के साथ एक संवादात्मक सत्र में हिस्सा लिया। उन्होंने एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए छात्रों से विज्ञान और राजनीति से संबंधित प्रश्न पूछे, जबकि छात्रों ने उद्योग और नवाचार (इनोवेशन) पर अपनी जिज्ञासाएँ रखीं। उन्होंने कॉलेज परिसर में आयोजित विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रोजेक्ट्स की सराहना की। : मुख्यमंत्री ने युवाओं को आह्वान किया कि वे स्वयं को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि निरंतर मनन, चिंतन और नए नवाचारों के माध्यम से स्वयं को वैश्विक स्तर पर स्थापित करें।


कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक सुश्री उषा ठाकुर, कॉलेज के सेक्रेटरी श्री सुनील बंसल और श्री शरद त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.