क्या हर सुबह आपका पेट भारी महसूस करता है? हां, तो जरूरत है अपनी सुबह की प्लेट को थोड़ा स्मार्ट बनाने की। इसके लिए आपको कोई महंगे इंग्रीडिएंट्स या मुश्किल रेसिपीज की जरूरत नहीं है बल्कि कुछ सरल और पोषण से भरपूर विकल्प आपके पाचन तंत्र को बेहतर बना सकते हैं। ऐसे में फाइबर, प्रोटीन और प्रोबायोटिक से भरपूर नाश्ता पेट के लिए फायदेमंद हो सकता है।
1. ब्रेड के साथ केले और पीनट बटर: ब्रेड टोस्ट करें, ऊपर पीनट बटर लगाएं और केले के टुकड़े रखें। फाइबर से भरपूर ये नाश्ता पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है।
2. ओट्स-बीज और बेरी के साथ: ओट्स, दूध, चिया सीड्स और शहर मिलाकर फ्रिज में रात भर रखें। सुबह ताजा फल डालकर खाएं। नाश्ता आपको दिनभर ऊर्जा देता है।
3. फ्रूट चाट को चुनिए: सेब, पपीता, कीवी और संतरे जैसे फल काटें। कद्दू, अलसी और सूरजमुखी के बीज डालें। नींबू और काला नमक डालकर खाएं। ताजे फल और बीज पाचन में मदद करते हैं।
4. टोफू और पालक को मिक्स करके खाएं: टोफू को कड़ाही में हल्का भूनें, इसमें पालक, प्याज और मिर्च डालें। टोफू प्रोटीन देता है और पालक आयरन व फाइबर से भरपूर है।
5. बादाम के दूध के साथ चिया-पुडिंग खाएं: चिया बीज और बादाम का दूध मिलाकर रात भर फ्रिज में रखें। ऊपर फल या मेवे डालकर खाएं। ओमेगा-3 और फाइबर से भरपूर है।
