दुबई के क्राउन प्रिंस और यूएई के रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अस्पताल पहुंचकर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाकात की और उड़ान के दौरान उनके अदम्य साहस की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 (दुबई से तेल अवीव) के दौरान सह-पायलट ने कॉकपिट में उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था।

गंभीर रूप से घायल होने और लहूलुहान होने के बावजूद, कैप्टन स्मित ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाई, जिससे 172 यात्रियों और क्रू सदस्यों को स्थिति संभालने का मौका मिला। 

फ्लाईदुबई के 174 यात्रियों की जान बचाने वाले इस हीरो पायलट का इलाज अबू धाबी के एक अस्पताल में चल रहा है और वे ठीक हो रहे हैं।