मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में माउथ ऑर्गन वादकों के अखिल भारतीय सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर 13वें भारतीय हार्मोनिका महोत्सव 2026 के अंतर्गत इंडियन माउथ ऑर्गन प्लेयर्स मीट 2026 का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर 17 वर्षीय सुश्री सिद्धि सोनी, कर्नाटक के बेंगलुरू से आए श्री सांई तेजस 87 वर्षीय श्री वी.एम. त्रिवेदी और भारतीय हार्मोनिका ग्रुप के संस्थापक श्री अनुपम पॉल ने  प्रस्तुति दी।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माउथ आर्गन वादकों की प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना की।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री नीरज मंडलोई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री श्रीमन शुक्ला, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री श्री गौरव रणदिवे उपस्थित थे।