इछावर। बारिश के मौसम में हादसों को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इछावर एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा और तहसीलदार सुश्री अनामिका चतुर्वेदी सहित राजस्व, पुलिस और जनपद पंचायत के अधिकारियों की टीम ने प्रसिद्ध कालियादेव वॉटरफॉल का औचक निरीक्षण किया। : सुरक्षा कारणों और हादसों को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा इस मानसून सीजन में 31 अगस्त 2026 तक कालियादेव वॉटरफॉल पर पर्यटकों के जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
प्रशासनिक अमले ने वॉटरफॉल स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को देखा। अधिकारियों ने मौके पर तैनात टीम से सुरक्षा घेरे, बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड्स की जानकारी ली।
प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने के आदेश
निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा ने दोटूक निर्देश दिए कि वॉटरफॉल पर आम जनता के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध का पूरी तरह और सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी सैलानी जान जोखिम में डालकर झरने के पास न जाए, इसके लिए पुलिस और स्थानीय अमला लगातार निगरानी रखे।
कालियादेव वॉटरफॉल: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की इछावर तहसील (अलीपुर/जामली ग्राम पंचायत) में स्थित एक बेहद खूबसूरत और प्रसिद्ध प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और हरी-भरी वादियों के कारण इसे स्थानीय स्तर पर 'मिनी पचमढ़ी' के नाम से भी जाना जाता है।

0 Comments