रायसेन। जिला मुख्यालय स्थित तहसील परिसर के ई-दक्ष केन्द्र में सीपीसीटी (CPCT) का नया प्रशिक्षण बैच शुरू होने जा रहा है। सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इसमें सीपीसीटी का सम्पूर्ण कोर्स, हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग, कम्प्यूटर प्रैक्टिस तथा अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
प्रवेश प्रक्रिया और पंजीकरण
इस बैच में सीटों की संख्या सीमित है। प्रवेश 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर दिया जाएगा। प्रशिक्षण के इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द तहसील परिसर स्थित ई-दक्ष केन्द्र में जाकर अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करा सकते हैं।
प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएँ
- सम्पूर्ण कोर्स: सीपीसीटी परीक्षा के पूरे सिलेबस की तैयारी।
- टाइपिंग अभ्यास: हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में टाइपिंग का विशेष प्रशिक्षण।
- कंप्यूटर प्रैक्टिस: थ्योरी के साथ-साथ पर्याप्त कंप्यूटर प्रैक्टिकल की सुविधा।
- अनुभवी शिक्षक: एक्सपर्ट ट्रेनर्स द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन।
हेल्पलाइन नंबर
प्रवेश, फीस या अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी दिए गए मोबाईल नम्बर 9407532771, 9926323672 तथा 9993723421 पर सम्पर्क कर सकते है।

0 Comments