भोपाल: मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की विशेष परियोजना 'वाहिनी' के अंतर्गत PARAM Foundation द्वारा संचालित कौशल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह अवसर विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं के लिए है, जहाँ प्रशिक्षण के बाद रोजगार के सीधे अवसर मिलेंगे।
प्रमुख संस्थान और संचालित पाठ्यक्रम
- एएनएम नर्सिंग कौशल कॉलेज (ठीकरी एवं सेंधवा, जिला बड़वानी): दो वर्षीय एएनएम (ANM) नर्सिंग पाठ्यक्रम।
- आईटीआई कौशल कॉलेज (सरदारपुर, जिला धार): एक वर्षीय आईटीआई (ITI) मैन्युफैक्चरिंग टेक्निशियन पाठ्यक्रम।
पात्रता एवं आयु सीमा
- एएनएम नर्सिंग: न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
- आईटीआई मैन्युफैक्चरिंग टेक्निशियन: न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
- आयु सीमा: आवेदिका की आयु 17.5 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया
प्रवेश के लिए इच्छुक छात्राओं को ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन पंजीयन (Registration) कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी मोबाइल: 9109105146, 9109105141 के माध्यम से प्राप्त करे।

0 Comments