Sunday, May 10, 2026

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, बीजेपी के छह नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली


Uttar pradesh: उत्तर प्रदेश में आज, 10 मई 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के छह नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। लखनऊ के जन भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।


इस विस्तार में दो कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्रियों को शामिल किया गया है:

कैबिनेट मंत्री:

  1. भूपेंद्र सिंह चौधरी: पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिमी यूपी के बड़े जाट नेता।
  2. मनोज कुमार पांडे: ऊंचाहार से विधायक और पूर्व सपा नेता (ब्रह्मण चेहरा)।

राज्य मंत्री:

  1. कृष्णा पासवान: खागा (फतेहपुर) से विधायक और प्रमुख दलित (पासी) चेहरा।
  2. सुरेंद्र दिलेर: खैर (अलीगढ़) से विधायक, दलित (वाल्मीकि) समुदाय का प्रतिनिधित्व।
  3. हंसराज विश्वकर्मा: वाराणसी से MLC, पिछड़ा वर्ग (OBC) राजनीति के सक्रिय नेता।
  4. कैलाश राजपूत: तिरवा (कन्नौज) से विधायक, लोध (OBC) समुदाय से।


यह फेरबदल 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातीय समीकरणों (ब्रह्मण, जाट, दलित और OBC) और क्षेत्रीय संतुलन को साधने के लिए किया गया है। इस विस्तार के बाद उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की संख्या 60 हो गई है, जो 403 सदस्यीय विधानसभा में मंत्रियों की अधिकतम अनुमत सीमा है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण के बाद सभी नए मंत्रियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।