Saturday, May 9, 2026

यूपीएससी चयनित सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट शांतनु भारद्वाज ने साझा किए सफलता के अनुभव


Vidisha: विदि‍शा जिले के कलेक्टर अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित एक ऑनलाइन करियर काउंसलिंग सत्र में, यूपीएससी (UPSC) द्वारा सीआरपीएफ (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित शांतनु भारद्वाज ने विद्यार्थियों के साथ अपनी सफलता के अनुभव और महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए।


विदि‍शा जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कुछ मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया। उन्होंने अपनी तैयारी के दिनों का उदाहरण देते हुए बताया कि "शांति के समय की गई तैयारी परिणाम पर बड़ा असर डालती है"। परीक्षा की तैयारी में निरंतरता (Consistency) और धैर्य सबसे बड़े हथियार हैं।  विद्यार्थियों को विशेषज्ञों और सफल उम्मीदवारों के अनुभवों से सीखकर अपनी रणनीति बनानी चाहिए।


कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में इस प्रकार के करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। यह पहल विदि‍शा जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण और करियर मार्गदर्शन हेतु निरंतर चलाई जा रही ऑनलाइन सीरीज का हिस्सा थी।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.