स्वीडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक और राजकीय सम्मानों में से एक 'रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस' (Royal Order of the Polar Star, Commander Grand Cross) से सम्मानित किया है। यह किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है।
यह प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। पीएम मोदी को यह प्रतिष्ठित सम्मान स्वीडन के गोथेनबर्ग (Gothenburg) में क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान प्राप्त करने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय हैं।
1748 में स्थापित 'ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार' स्वीडन के हितों, सार्वजनिक कार्यों और सेवाओं के लिए दिया जाता है।
