Thursday, May 14, 2026

PM Modi पर किताब Apnapan का 26 मई को होगा विमोचन

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कार्यशैली पर आधारित अपनी नई पुस्तक ‘अपनापन: नरेंद्र मोदी के साथ मेरे अनुभव’ की घोषणा की है, पुस्तक की पृष्ठभूमि 1991 की एकता यात्रा से शुरू होती है, जब दोनों नेता भाजपा के आम कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय थे। 


शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर बताया कि इस पुस्तक में उन्होंने पीएम मोदी के साथ संगठन, मुख्यमंत्री और केंद्रीय कैबिनेट सहयोगी के तौर पर बिताए 35 से अधिक वर्षों के व्यक्तिगत अनुभवों व संस्मरणों को शब्दों में पिरोया है।


पुस्तक का लोकार्पण 26 मई 2026 को सुबह 10:30 बजे एनएएससी कॉम्प्लेक्स, पूसा, नई दिल्ली में होगा। इस आत्मीय कृति का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा उपस्थित रहेंगे।