शहडोल जिले की दीशी त्रिपाठी का मध्यप्रदेश की 19 वर्ष बास्केटबॉल टीम में चयन हुआ है। शहडोल संभाग के बास्केटबॉल के कोच के के श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मंदसौर जिले के सीतामऊ में नम्बर माह में आयोजित की गई थी। जिसमें शहडोल संभाग की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। प्रतियोगिता में इनके अच्छे खेल प्रदर्शन को देखते हुए इनका चयन प्रदेश की 19 वर्ष बालिका बास्केटबॉल टीम में किया गया है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश की टीम का प्री नेशनल कोचिंग कैम्प 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक मंदसौर जिले के सीतामऊ में आयोजित है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात दीशी त्रिपाठी 02 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 तक बाड़मेर राजस्थान में आयोजित 19 वर्ष बालिका राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। बास्केटबॉल के राष्ट्रीय कोच केके श्रीवास्तव ने बताया कि संभागीय मुख्यालय शहडोल के बास्केटबॉल खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उन्हें लगातार सफलता भी मिल रही है।
