योजना का नाम: मध्यप्रदेश विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन

पात्रता मापदण्ड: भारत के नागरिकों के बीच विवाह होने पर

आवेदन कैसे करें: जिस स्थान पर विवाह संपन्न हुआ है, उससे संबंधित विवाह पंजीयन इकाइयों में

नोडल अधिकारी: आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, मध्यप्रदेश

विवाह पंजीयन

  • विवाह पंजीयन माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा दिनांक 23 जनवरी, 2008 को जारी की गई अधिसूचना के साथ ही मध्यप्रदेश में विवाहों का अनिवार्य पंजीयन लागू हो गया है।
  • विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत मध्यप्रदेश में विवाह का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण नियम, 2008 दिनांक 30.06.2009 से प्रभावशील है। इसके पूर्व की घटनाओं का पंजीयन पूर्व की व्यवस्थानुसार किया जा रहा है।
  • आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी मध्यप्रदेश, जो मुख्य विवाह रजिस्ट्रार भी हैं।