होम पेज |मुख्य समाचार

केंद्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय में नृत्य शैली कुडियट्टम पर आधारित नाट्य कार्यशाला का आयोजन

Jun 18, 2025

नृत्य शैली कुडियट्टम imgs

भोपाल- केंद्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में चल रहीं राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला में मार्गी मधु एवं इंदु नाट्यभ्यास में कुडियट्टम परंपरा की बारीकियां सिखा रहे हैं। विशेषज्ञ कुडियट्टम का प्रशिक्षण देने शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय कालडी (केरल) से आए हैं।

कुडियट्टम भारतीय पारंपरिक नृत्यशैली का अभिनय है जो केरल के लोकजीवन में परंपरा से प्राप्त है। मार्गी मधु इस परंपरा के विशेषज्ञ गुरू हैं। समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थी अभिषेक नाटय प्रस्तुत करेंगे।

विवि के निदेशक प्रो. रमाकांत पांडेय ने बताया कि हम पारंपरिक नृत्य, संगीत, लोकनाट्य तथा संस्कृति से सबद्ध देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए जो भी होगा उन सबको इस विवि में सिखाएंगे। जो देश भाषा, संस्कृति व सभ्यता को सुरक्षित रूप से व्यवहार में लेते हैं उनका विश्व में उच्च स्थान दिखाई देता है। भारत अपनी संस्कृति के लिए सदैव विश्वगुरू की भूमिका में रहा है।