प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पांच देशों के विदेश दौरे के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड के रूप में मशहूर 'मेलोडी टॉफी' भेंट की, जिसके बाद उन्होंने मेलोनी और अन्य यूरोपीय व वैश्विक नेताओं को कई विशेष और पारंपरिक स्वदेशी उपहार सौंपे।
- मेलोडी टॉफी के अलावा, पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारत के पूर्वोत्तर राज्यों से जुड़े 2 स्पेशल शॉल (शिरुई लिली डिज़ाइन का रेशमी शॉल, मूगा रेशम का स्टोल ) उपहार में दिए।
- इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला को संगमरमर की नक्काशी वाला एक विशेष बॉक्स भेंट किया, जिसमें भारत के दिग्गज शास्त्रीय संगीतकारों पंडित भीमसेन जोशी और एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की संगीत सीडी रखी हुई थीं।
- नीदरलैंड प्रधानमंत्री रोब जेट्टन को मछली के रूपांकनों (Fish motif) वाली पारंपरिक मधुबनी पेंटिंग
- नीदरलैंड राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा को जयपुर की प्रसिद्ध ब्लू पॉटरी और राजस्थान की शाही कला से निर्मित मीनाकारी व कुंदन के झुमके
- स्वीडन प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का बेहद गर्म और शुद्ध लद्दाखी वूलन स्टोल (ऊनी शॉल)
- डेनमार्क प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन को कर्नाटक की ऐतिहासिक शिल्पकला का प्रतीक बिदरी सिल्वर वर्क वाला फूलदान (Vase)
- आइसलैंड प्रधानमंत्री क्रिस्टुन फ्रॉस्टाडॉटिर को एवरेस्ट विजेता शेरपा तेनजिंग नोर्गे द्वारा इस्तेमाल की गई बर्फ कुल्हाड़ी (Ice axe) की एक खूबसूरत रेप्लिका
- FAO (संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन) महानिदेशक डॉ. क्यू डोंग्यू को महाराष्ट्र के ज्वार-बाजरे से बने हेल्दी मिलेट बार और भारत के 5 सर्वश्रेष्ठ चावलों (केरल का लाल चावल, बंगाल का गोबिंदोभोग, बासमती, असम का जोहा और यूपी का कलानमक चावल) का एक अनाज बॉक्स
इस पांच देशों के दौरे के दौरान पीएम मोदी यूएई (UAE) भी गए थे, जहां उन्होंने वहां के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को भारत के प्रसिद्ध केसर आम और मेघालय के अनानास भेंट किए थे।
.webp)





