रायसेन: मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों को राज्य के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध परंपराओं, ऐतिहासिक धरोहरों, सांस्कृतिक विविधताओं और प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू कराने के उद्देश्य से इस वर्ष भी मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2016 से लगातार आयोजित हो रही यह प्रतियोगिता स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से अब एक बड़े उत्सव का रूप ले चुकी है। यह क्विज प्रदेश के सभी जिलों में एक ही दिन, एक साथ आयोजित की जाएगी।
पंजीयन और महत्वपूर्ण तिथियां
- शुरुआत: 01 जुलाई 2026 से रजिस्ट्रेशन चालू हैं।
- अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
- पंजीयन: टूरिज्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tourism.mp.gov.in पर केवल ऑनलाइन पंजीयन मान्य।
- पात्रता: जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल।
कलेक्टर ने दिए पुख्ता तैयारी के निर्देश
रायसेन जिले में इस भव्य प्रतियोगिता के सफल और सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिला स्तर पर अधिक से अधिक हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों की टीमों का पंजीयन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने प्राचार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करने को कहा है, ताकि जिले के छात्र पर्यटन के माध्यम से जागरूक हो सकें और राज्य की ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से समझ सकें।

0 Comments