साओ पाउलो: ब्राजील के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो का नाम चर्चा के केंद्र में है। अपनी राष्ट्रवादी नीतियों और बेबाक बयानों के लिए मशहूर बोल्सोनारो देश के सबसे प्रभावशाली और धुर दक्षिणपंथी (Far-right) नेताओं में गिने जाते हैं।
ब्राजील में आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। लिबरल पार्टी ने आधिकारिक तौर पर पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
इस घोषणा के बाद अब चुनाव में उनका सीधा मुकाबला देश के मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा से होगा। हालांकि, पार्टी के सामने अभी भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। फ्लावियो को उपराष्ट्रपति पद के लिए अब तक कोई उपयुक्त सहयोगी या साथी नहीं मिल सका है, जिसकी तलाश जारी है।
गौरतलब है कि सेना के पूर्व कप्तान रह चुके जायर बोल्सोनारो साल 2019 से 2022 तक ब्राजील के 38वें राष्ट्रपति के रूप में देश की कमान संभाल चुके हैं। उनके इसी आक्रामक राजनीतिक अंदाज और देशव्यापी प्रभाव के चलते आगामी राष्ट्रपति चुनावों में उनकी पार्टी 'लिबरल पार्टी' उन्हें एक बार फिर मौजूदा राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के खिलाफ सबसे बड़े चेहरे के रूप में पेश कर रही है।

0 Comments