भोपाल। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी भोपाल में रविवार सुबह स्वास्थ्य, पर्यावरण और जागरूकता का एक अनोखा उत्साह देखने को मिला। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम पहुंचकर “संडे ऑन साइकिल” अभियान का हरी झंडी दिखाकर भव्य शुभारंभ किया।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। मंत्री श्री सारंग ने खुद भी साइकिल चलाकर शहरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। रैली में युवाओं, खिलाड़ियों, फिटनेस प्रेमियों, सामाजिक संगठनों, स्कूली विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

मंत्री श्री सारंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया' संकल्प को दोहराते हुए हर नागरिक से अपनी दिनचर्या में साइकिल को शामिल करने का आह्वान किया। यह जागरूकता रैली स्टेडियम से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने इसका स्वागत किया।