केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने झारखंड में महिलाओं के नेतृत्व वाली 'फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी' द्वारा उगाए गए आम्रपाली आमों के UK को एक्सपोर्ट को "लोकल गोज़ ग्लोबल" (स्थानीय से वैश्विक) का एक बेहतरीन उदाहरण बताया। सिमडेगा जैसे आदिवासी बहुल जिले की 'ब्यूरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड' के किसानों की मेहनत अब सात समंदर पार लंदन पहुंच चुकी है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत काम करने वाली संस्था APEDA ने गुणवत्ता जांच, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने में पूरी मदद की है।
उन्होंने कहा कि APEDA की लगातार कोशिशों से किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं, महिलाओं को नए मौके और पहचान मिल रही है, और भारत के कृषि एक्सपोर्ट को नई रफ़्तार मिल रही है। यह झारखंड के कृषि क्षेत्र और स्थानीय किसानों के लिए एक ऐतिहासिक और बेहद गौरवशाली उपलब्धि है।

0 Comments