विदिशा: कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार पीपलखेड़ा हाट में नापतौल विभाग द्वारा एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से हाट बाजार के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

नापतौल विभाग के निरीक्षक श्री राजीव पांडेय ने अपनी टीम के साथ हाट का औचक निरीक्षण किया। टीम ने हाट में संचालित अस्थायी दुकानों और व्यापारियों द्वारा उपयोग किए जा रहे तौल कांटों एवं माप उपकरणों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर पांच अस्थायी व्यापारियों के विरुद्ध विधिक मापविज्ञान अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

जांच के दौरान निर्धारित मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों का पालन नहीं पाए जाने पर पांच व्यापारियों के विरुद्ध विधिक मापविज्ञान अधिनियम, 2009 की धारा 8(3) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले जिन दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई की गई है, उनमें मुख्य रूप से किशन (पिता रामकिशोर प्रजापति), सत्यम (पिता मनोज कुशवाह), सीताराम (पिता जुगन लाल), विक्की (पिता धर्मेंद्र साहू) शामिल हैं।

निरीक्षक राजीव पांडेय ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे केवल प्रमाणित और समय पर सत्यापित (Verified) तौल उपकरणों का ही उपयोग करें। आगामी दिनों में भी इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।