अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने नए अंतरिक्ष यात्रियों (Astronauts) की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य अपने महत्वाकांक्षी आर्टेमिस (Artemis) मिशन का विस्तार करना है। इस भर्ती की घोषणा आधिकारिक तौर पर शनिवार को कैनेडी स्पेस सेंटर में आयोजित एक एयर शो के दौरान की गई।
नासा के अंतरिक्ष यात्री कोर (Astronaut Corps) का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवारों को अमेरिकी नागरिक (U.S. Citizen) होना अनिवार्य है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 3 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे ईएसटी) तक आवेदन जमा कर सकते हैं। नासा द्वारा अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों की घोषणा 2027 के अंत में की जाएगी।
.webp)
0 Comments