योजना का नाम: परिवार नियोजन क्षतिपूर्ति योजना (नसबंदी असफल होने पर)
पात्रता मापदंड: आवेदक की नसबंदी के लिए डीक्यूएसी/एसक्यूएसी द्वारा मान्यता प्राप्त प्राइवेट संस्था में हो। जिस संस्था में नसबंदी हुई हो वहाँ पर नसबंदी असफल होने पर नसबंदी प्रमाण पत्र एवं नसबंदी उपरांत गर्भ ठहरने की पुष्टि के प्रमाण के साथ आवेदन जमा करायें।
आवेदन कैसे करें: जिस संस्था में नसबंदी हुई हो वहाँ पर नसबंदी की असफलता, जटिलता एवं मृत्यु होने पर आवेदन जमा करायें।
लाभ राशि/सामग्री के वितरण की आवृत्ति: एकमुश्त
1- जिस संस्था में नसबंदी हुई हो वहाँ पर नसबंदी असफल होने पर नसबंदी प्रमाण पत्र एवं नसबंदी उपरांत गर्भ ठहरने की पुष्टि के प्रमाण के साथ आवेदन जमा करायें।
लाभ राशि/सामग्री के वितरण की आवृत्ति: 30 हजार रुपये/एकमुश्त
अन्य कोई विशेष जानकारी: नसबंदी उपरांत गर्भ की पुष्टि होने से 90 दिवस के भीतर आवेदन जमा कराना होता है।
2- नसबंदी के दौरान/उपरांत 60 दिवस के भीतर नसबंदी से संबंधित जटिलता होने पर अस्पताल में भर्ती होने के सभी दस्वावेज बिल सहित डिस्चार्ज उपरांत जिस संस्था में नसबंदी हुई है वहाँ आवेदन जमा करावें।
लाभ राशि/सामग्री के वितरण की आवृत्ति: 25 हजार रुपये तक/एकमुश्त
अन्य कोई विशेष जानकारी: अस्पताल से डिस्चार्ज दिनांक के 90 दिवस के भीतर आवेदन जमा करना होता है।
3- नसबंदी के दौरान/उपरांत मृत्यु होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज दिनांक से 7 दिवस के अंदर मृत्यु होने पर जिस संस्थान में नसबंदी हुई है वहाँ आवेदन जमा करायें।
लाभ राशि/सामग्री के वितरण की आवृत्ति: 2 लाख रुपये/ एकमुश्त
अन्य कोई विशेष जानकारी: मृत्यु दिनांक से 90 दिवस के भीतर नसबंदी से मृत्यु दिनांक तक के सभी संबंधित दस्तावेजों सहित आवेदन जमा करना होता है।
4- नसबंदी के दौरान/उपरांत मृत्यु होने पर। अस्पताल से डिस्चार्ज दिनांक से 8-30 दिवस के अंदर मृत्यु होने पर जिस संस्था में नसबंदी हुई है वहाँ आवेदन जमा करायें।
लाभ राशि/सामग्री के वितरण की आवृत्ति: 50 हजार रुपये/ एकमुश्त
अन्य कोई विशेष जानकारी: आवेदन जमा करना होता है।
नोडल अधिकारी: जिला स्वास्थ्य अधिकारी

0 Comments