कुवैत- नवीनतम अभियान विवाह द्वारा कुवैत सरकार ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए 27,000 से अधिक महिलाओं की नागरिकता रद्द कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कुवैत सरकार ने 37,000 लोगों की नागरिकता रद्द की है, इनमें 27,000 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। इन महिलाओं में अधिकतर वे हैं, जिन्होंने कुवैती पुरूषों से शादी करने के बाद वहां की नागरिकता हासिल की थी।
कई लोग जब सुबह उठे तो उन्हें अपने बैंक खाते फ्रीज मिले, कुछ की सरकारी सेवाएं बंद हो चुकी थीं। जांच करने पर पता चला कि उनकी नागरिकता ही समाप्त कर दी गई है। इस घटनाक्रम के पीछे कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल अहमद अल सबाह की हालिया नीति मानी जा रही है।
दिसंबर 2023 में सत्ता संभालने के बाद उन्होंने संसद को भंग कर दी थी और मई 2024 में संविधान में बदलाव की बात कही थी। उनका कहना है कि अब केवल वही लोग कुवैती नागरिक माने जाएंगे, जिनका यहां की मूल आबादी से खून का रिश्ता होगा।
कई हस्तियां भी है शामिल
नवीनतम अभियान विवाह द्वारा नागरिकता प्राप्त करने की प्रथा को समाप्त करने के लिए है, जो कवेल महिलाओं पर लागू है। इसमें 1987 से पत्नियों को दी गई नागरिकता को रद्द किया जा रहा है। कुवैत सरकार की ओर से अब उन लोगों की भी नागरिकता खत्म की जा रही है, जिनके पास दोहरी नागरिकता है या जिन्हें विशेष उपलब्धियों के कारण नागरिकता दी गई थी। मशहूर गायिका नवल और अभिनेता दाऊद हुसैन जैसे जाने-माने नाम भी इस सूची में शामिल हैं।